Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय, श्री ऋषभ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं श्री ऋषभ इंस्टीट्यूट बनाहिल में देशभक्ति और उल्लास के साथ 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

अकलतरा. बनाहिल में स्थित श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय का परिसर तिरंगे के रंगों से सराबोर हो उठा. यहां 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और गर्व के साथ मनाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत सामाजिक संस्था “पहल” के सहयोग से महाविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया. तत्पश्चात प्रभात फेरी आयोजित हुई. जिसमें छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर पूरे क्षेत्र में देशभक्ति का संदेश फैलाया. इस गरिमामय अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जनपद पंचायत सदस्य सुष्मिता प्रताप सिंह रहीं. वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत बनाहिल के सरपंच अजय कुमार कैवर्त सहित समस्त पंचगण उपस्थित रहे. कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता की पूजा के साथ हुआ.

 



इसके बाद छात्र-छात्राओं ने मधुर स्वर में राष्ट्रीय गीत का गायन किया गया. इसके उपरांत मुख्य अतिथियों के कर कमलों द्वारा ध्वजारोहण किया गया. जैसे ही तिरंगा गर्व से लहराया, पूरा परिसर “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से गूंज उठा. इसके बाद सभी ने खड़े होकर राष्ट्रगान का गायन किया और फिर राजकीय गीत का गायन किया गया.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नवरात्रि के पावन पर्व पर मां के आशीर्वाद से 102 परिवारों की सनातन धर्म में घर वापसी, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने परिवारों के चरण पखारकर किया स्वागत, जिले को धर्मांतरण मुक्त बनाने का आह्वान

महाविद्यालय के संचालक डॉ. जे.के. जैन ने अतिथियों का स्वागत किया और अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं. मुख्य अतिथि सुष्मिता प्रताप सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में स्थित श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय आज क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए आशा की किरण बनकर उभरा है. यहां संचालित विभिन्न पाठ्यक्रम युवाओं के भविष्य को संवार रहे हैं. उन्होंने महाविद्यालय द्वारा दी जा रही गुणवत्ता युक्त शिक्षा की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे संस्थान ही सच्चे मायने में राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दे रहे हैं.

विशिष्ट अतिथि सरपंच अजय कुमार कैवर्त ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में लक्ष्य तय करके उसके लिए कठिन परिश्रम करना ही सफलता की कुंजी है. उन्होंने सभी को देश की सेवा और समाज उत्थान के लिए आगे आने का आह्वान किया.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Sheorinarayan News : शिवरीनारायण में महानदी के तट पर हुई गंगा महाआरती, सदगुरु ऋतेश्वर महाराज हुए शामिल...

कार्यक्रम का सबसे भावनात्मक और आकर्षक पल तब आया जब NCC कैडेटों ने “ऑपरेशन सिंदूर” पर आधारित एक शानदार नाट्य प्रस्तुति दी. इस प्रस्तुति ने सभी दर्शकों को देशभक्ति से ओत-प्रोत कर दिया. इसके अलावा छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति नृत्य और लोक नृत्य ने सभी का मन मोह लिया.

समारोह के दौरान महाविद्यालय ने अपने मेधावी छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया. विश्वविद्यालय स्तर पर Top 10 में स्थान प्राप्त करने वाले और गोल्ड मेडल विजेता विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल प्रदान किए गए. महाविद्यालय स्तर पर विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले, विभिन्न NCC कैंपों में भाग लेकर महाविद्यालय का नाम रोशन करने वाले कैडेटों और NSS के स्वयंसेवकों को भी सम्मानित किया गया.

कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर उनके प्रयासों की सराहना की गई. अंत में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. शिखा सिंह ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और छात्र-छात्राओं का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया. जिसमें महाविद्यालय के सहायक अध्यापक अरविंद मिरी, राहुल राठौर, अनुज जैन, कमलकांत, राजेश सिंह, संध्या सिंह, पायल दास, रश्मि मरकाम, दिलीप कुमार, दुर्गा टंडन, समरीन मिर्जा, सविता, अशोक पांडे, मनीष गंधर्व, आकाश दास, नीरज निर्मलकर, बृजनंदन पटेल, द्वास राम उपस्थित थे.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी, जांजगीर में भव्य गरबा महोत्सव का आयोजन, विद्यार्थियों और अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग

Related posts:

error: Content is protected !!