Janjgir Big News : शादी के नाम पर ठगी करने वाले 2 आरोपी को गिरफ्तार किया, लड़की की आवाज निकालकर रिश्ता तय कराने का झांसा देते थे, भेजे गए जेल…

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के सायबर थाना पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी करने वाले 2 आरोपी को गिरफ्तार किया है और दोनों आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. ये आरोपी, लड़की की आवाज निकालकर रिश्ता तय कराने का झांसा देते थे. इन बदमाशों ने प्रदेश के कई जिलों कवर्धा, रायपुर, बलौदाबाजार, बालोद और महासमुंद में ठगी की है. पुलिस ने आरोपियों से 2 मोबाइल और फर्जी शादी डॉट कॉम के फ्लैक्स को जब्त किया है. इन आरोपियों के बैंक खाते में लाखों रुपये होना पाया गया है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Sheorinarayan News : शिवरीनारायण में महानदी के तट पर हुई गंगा महाआरती, सदगुरु ऋतेश्वर महाराज हुए शामिल...

दरअसल, सायबर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि शादी कराने का झांसा देकर ठगी करने की शिकायत की थी. इसके बाद, पुलिस ने जांच शुरू की तो आरोपी लक्ष्मीनारायण उर्फ लाला साहू और सोनू साहू को गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  छत्तीसगढ़ बड़ी खबर : सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में लापरवाही, तहसीलदार निलंबित, देखिए आदेश...

Related posts:

error: Content is protected !!