Janjgir Big Arrest : मनी लांड्रिंग के नाम पर डिजिटल अरेस्ट, फिर ट्रांसफर करा लिया 32 लाख, सीबीआई के नाम पर डराकर 24 घण्टे किया था डिजिटल अरेस्ट, अब आरोपी गिरफ्तार, पंजाब का है आरोपी…

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के सायबर थाना की पुलिस ने मनी लांड्रिंग के नाम पर डिजिटल अरेस्ट कर 32 लाख रुपये की ठगी के मामले में पंजाब से शरणप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. आरोपी के कब्जे से पुलिस ने मोबाइल और बैंक खाता को जब्त किया है. आरोपी ने सीबीआई का डर दिखाकर 24 घण्टे तक पीड़ित को डिजिटल अरेस्ट किया था. आपको बता दें, जिले के सायबर थाना की पुलिस ने 2 माह में ठगी के अन्य मामलों के 17 आरोप को गिरफ्तार किया है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Sheorinarayan Big News : महानदी उफान पर, शबरी सेतु से 6 फीट ऊपर बह रहा पानी, आवागमन बंद होने से कई जिलों से सम्पर्क टूटा, कलेक्टर और एसपी भी पहुंचे...

दरअसल, एक रिटायर्ड कर्मचारी को सीबीआई अधिकारी बनकर बदमाश ने फोन किया था और मनी लांड्रिंग के नाम पर डराया. फिर 24 घण्टे तक डिजिटल अरेस्ट किया. इसके बाद, 32 लाख रुपये को बदमाश ने खाते में ट्रांसफर करा लिया था. पीड़ित ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया था, फिर पुलिस जांच कर रही थी. जांच में पंजाब के बदमाश द्वारा डिजिटल अरेस्ट करने का खुलासा हुआ और सायबर पुलिस ने उसे पंजाब से गिरफ्तार किया है.

error: Content is protected !!