Janjgir-Sheorinarayan Arrest : 11 केवी के 450 किलो सिल्वर तार की चोरी करने वाले सहित खरीददार 5 आरोपी गिरफ्तार, रायपुर से हुई खरीददार की गिरफ्तारी, चोरी का सामान और पिकअप जब्त

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण पुलिस ने 11 केवी के 450 किलो सिल्वर तार की चोरी करने वाले सहित खरीददार 5 आरोपी अविनाश थवाईत उर्फ मोटू, दीपांशु कुड़ापे उर्फ चिकी, सनी सिंह, राजेन्द्र कुमार उर्फ चाचा, पप्पू कोल को गिरफ्तार किया है और सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की सिल्वर तार, परिवहन में प्रयुक्त पिकअप वाहन को जब्त किया है. चोरी का तार की खरीदी करने वाला कबाड़ी पप्पू कोल की गिरफ्तारी रायपुर जिले से हुई है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Sheorinarayan Big News : महानदी उफान पर, शबरी सेतु से 6 फीट ऊपर बह रहा पानी, आवागमन बंद होने से कई जिलों से सम्पर्क टूटा, कलेक्टर और एसपी भी पहुंचे...

पुलिस के मुताबिक, पीड़ित ने बताया था कि कुरियारी मुख्य मार्ग में उसकी पोल्ट्री फार्म स्थित है. वहां बिजली कनेक्शन के लिए 11 खंभे खड़े ऊपर से 11 केवी सिल्वर तार को बिछाया गया था. 450 किलो सिल्वर तार की चोरी अज्ञात चोरों ने कर ली थी. रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी हुई थी. जांच के दौरान शिवरीनारायण पुलिस ने पिकअप वाहन चालक अविनाश थवाईत उर्फ मोटू को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी ने अपने अन्य साथियों के साथ चोरी करने की घटना के बारे में बताया. उस चोरी के तार को रायपुर के कबाड़ी वाले के पास बेच दिए थे. पुलिस ने 11केवी सिल्वर तार की चोरी करने वाले 4 चोर और 1 खरीददार को रायपुर से गिरफ्तार किया है. पांचों आरोपियों को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Murder Arrest : सरपंच के पिता की हत्या के मामले में पूर्व सरपंच सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों में पूर्व सरपंच सहित उसकी पत्नी, बेटा और भाई शामिल, सभी आरोपी भेजे गए जेल

Related posts:

error: Content is protected !!