Janjgir-Sheorinarayan Big News : महानदी उफान पर, शबरी सेतु से 6 फीट ऊपर बह रहा पानी, आवागमन बंद होने से कई जिलों से सम्पर्क टूटा, कलेक्टर और एसपी भी पहुंचे…

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण और क्षेत्र के कई गांवों के बाढ़ से लोग प्रभावित हुए हैं. शिवरीनारायण में शबरी सेतु में 6 फीट ऊपर महानदी बह रही है. कल दोपहर से ब्रिज पर आवागमन बंद है. महानदी के उफान पर होने के बाद सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं. ब्रिज के पास बेरिकेट्स लगाए गए हैं, वहीं घाटों में पुलिस और DDRF की टीम तैनात किए गए हैं. साथ ही, क्षेत्र के आसपास के कई गांवों में महानदी का पानी घुसा है. इसे देखते हुए शिवरीनारायण और खरौद में राहत शिविर बनाए गए हैं.

 



इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : संस्कृति इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मसीयूटिकल साइंस एण्ड टेक्नोलॉजी मेऊ पामगढ़ में विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर विविध कार्यक्रम

महानदी के उफान और शिवरीनारायण क्षेत्र में बाढ़ को देखते हुए कलेक्टर जन्मेजय महोबे और एसपी विजय पांडेय भी पहुंचे. यहां अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर अफसरों ने निगरानी की. यहां कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने कहा कि बाढ़ को देखते प्रशासन अलर्ट है और सभी प्वाइंट पर बल तैनात है. प्रभावितों को शिविर में ले जाया गया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Sheorinarayan Arrest : 11 केवी के 450 किलो सिल्वर तार की चोरी करने वाले सहित खरीददार 5 आरोपी गिरफ्तार, रायपुर से हुई खरीददार की गिरफ्तारी, चोरी का सामान और पिकअप जब्त

Related posts:

error: Content is protected !!