Pamgarh News : संस्कृति इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मसीयूटिकल साइंस एण्ड टेक्नोलॉजी मेऊ पामगढ़ में विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर विविध कार्यक्रम

पामगढ़. संस्कृति इंस्टीट्यूट में 25 सितंबर 2026 को विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विश्व फार्मासिस्ट दिवस के साथ इंडक्शन एवं फ्रेशर्स पार्टी तथा बैच 2024–26 के विद्यार्थियों के लिए फेयरवेल समारोह भी आयोजित किया गया।

 



कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. रोहित कुमार मिरी, पूर्व परीक्षा नियंत्रक, सीएसवीटीयू भिलाई रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि फार्मासिस्ट स्वास्थ्य व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। दवाओं के सही उपयोग, मरीजों को उचित मार्गदर्शन तथा समाज में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने में फार्मासिस्टों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने ज्ञान एवं कौशल को निरंतर विकसित करने और सेवा भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

संस्थान के संचालक आनंद कुमार पाण्डेय ने कहा कि आज फार्मेसी का क्षेत्र केवल दवा वितरण तक सीमित नहीं है, बल्कि गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं, रोगों की रोकथाम और जन-जागरूकता में फार्मासिस्टों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने विद्यार्थियों को बदलती स्वास्थ्य आवश्यकताओं के अनुरूप स्वयं को तैयार करने की प्रेरणा दी।

इसे भी पढ़े -  छत्तीसगढ़ बड़ी खबर : सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में लापरवाही, तहसीलदार निलंबित, देखिए आदेश...

निदेशक विमलेश पाण्डेय ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य केवल डिग्री प्राप्त करना नहीं, बल्कि ज्ञान, अनुशासन, जिम्मेदारी और मानवीय संवेदनाओं के साथ समाज की सेवा करना है।

प्राचार्य नवीन ठाकरे ने कहा कि एंटीबायोटिक्स का अनावश्यक एवं गलत उपयोग आज पूरी दुनिया के लिए गंभीर चुनौती बन रहा है। विद्यार्थियों को Antimicrobial Resistance (AMR) के प्रति जागरूक करते हुए उन्होंने दवाओं के तर्कसंगत उपयोग और लोगों में इसके प्रति जागरूकता फैलाने की आवश्यकता पर बल दिया।

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी, जांजगीर में भव्य गरबा महोत्सव का आयोजन, विद्यार्थियों और अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग

कार्यक्रम में अभय पाण्डेय, अतुल्य प्रकाश तिवारी, शुभम रत्ने, प्रकाश तेंदुलकर, विजेश्वर खूंटे, अभिषेक यादव, विजय साहू, सुनीता यादव, करन भारद्वाज एवं संस्थान के समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक एवं रचनात्मक प्रस्तुतियां दी गईं। नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें संस्थान की शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों से परिचित कराया गया।

वहीं बैच 2024–26 के विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई दी गई। अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों ने संस्थान में बिताए अपने अनुभव साझा करते हुए शिक्षकों एवं संस्थान के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सफल व्यावसायिक जीवन के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

कार्यक्रम का संचालन अभिनव पाण्डेय ने किया। उन्होंने विश्व फार्मासिस्ट दिवस की प्रासंगिकता, कार्यक्रम की रूपरेखा तथा विद्यार्थियों की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए पूरे कार्यक्रम का सफलतापूर्वक संचालन किया। समारोह का समापन आभार प्रदर्शन के साथ हुआ।

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Sheorinarayan News : शिवरीनारायण में महानदी के तट पर हुई गंगा महाआरती, सदगुरु ऋतेश्वर महाराज हुए शामिल...

Related posts:

error: Content is protected !!