Janjgir : कांग्रेस के झूठ का पर्दाफाश, संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाना हताशा की निशानी : सत्यलता मिरी

जांजगीर-चांपा. भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज आयोजित प्रेस वार्ता में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सत्यलता मिरी ने कांग्रेस एवं विपक्षी गठबंधन पर चुनाव प्रक्रिया और संवैधानिक संस्थाओं को लेकर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के संयुक्त बयान से कांग्रेस और विपक्ष द्वारा लगाए जा रहे आरोपों की वास्तविकता जनता के सामने पूरी तरह स्पष्ट हो गई है।

 



श्रीमती मिरी ने कहा कि कांग्रेस बार-बार चुनाव हारने के बाद अपनी राजनीतिक विफलता का ठीकरा चुनाव आयोग और अन्य संवैधानिक संस्थाओं पर फोड़ने का प्रयास करती है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान किया जाना चाहिए, लेकिन कांग्रेस राजनीतिक स्वार्थ के लिए इन संस्थाओं को बदनाम करने की राजनीति कर रही है।

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Sheorinarayan Big News : महानदी उफान पर, शबरी सेतु से 6 फीट ऊपर बह रहा पानी, आवागमन बंद होने से कई जिलों से सम्पर्क टूटा, कलेक्टर और एसपी भी पहुंचे...

चुनाव आयोग के बयान से बेनकाब हुआ कांग्रेस का झूठ

उन्होंने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त सहित तीनों चुनाव आयुक्तों के संयुक्त बयान ने कांग्रेस के तमाम दावों और आरोपों की पोल खोल दी है। कांग्रेस को चाहिए कि वह जनता के जनादेश का सम्मान करे और तथ्यहीन आरोपों के बजाय सकारात्मक राजनीति करे।

उन्होंने राहुल गांधी द्वारा विदेशों में भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था और संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाने को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन देश की संस्थाओं और लोकतांत्रिक व्यवस्था को बदनाम करने का प्रयास स्वीकार्य नहीं हो सकता।

इसे भी पढ़े -  CG Big Transfer News : बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 125 राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों का हुआ ट्रांसफर, छग के कई जिलों के अपर कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टर बदले गए...देखिए पूरी सूची...

संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाना कांग्रेस की हताशा का प्रतीक

श्रीमती मिरी ने कहा कि जब भी कांग्रेस चुनाव में पराजित होती है, कभी ईवीएम तो कभी चुनाव आयोग पर सवाल उठाए जाते हैं। यह कांग्रेस की हताशा और अपनी राजनीतिक असफलता को स्वीकार नहीं करने की मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व से अपने आरोपों पर पुनर्विचार करने और देश की संवैधानिक संस्थाओं के प्रति सम्मान का भाव रखने की अपील की।

उन्होंने कहा कि जनता के जनादेश को स्वीकार करना और लोकतांत्रिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखना ही स्वस्थ लोकतंत्र की पहचान है।

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Sheorinarayan Arrest : 11 केवी के 450 किलो सिल्वर तार की चोरी करने वाले सहित खरीददार 5 आरोपी गिरफ्तार, रायपुर से हुई खरीददार की गिरफ्तारी, चोरी का सामान और पिकअप जब्त

Related posts:

error: Content is protected !!