Janjgir-Pamgarh Accident Death : नाला के पास मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार कार पलटी, एक युवक की मौत, 2 युवकों को सामान्य चोट, दो दिन पहले ही खरीदा था सेकंड हैंड कार…

 

 



जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ क्षेत्र के भैंसो गांव के नाला के पास मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार कार पलट गई और कार में सवार 1 युवक जय साहू की मौत हो गई, वहीं अन्य 2 युवकों को सामान्य चोट आई है, जिनका इलाज पामगढ़ अस्पताल में किया गया है. सूचना के बाद मौके पर पामगढ़ पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. इसके बाद, पंचनामा कार्रवाई कर पुलिस ने शव को परिजन को सौंप दिया है. खास बात यह है कि 2 दिन पहले ही सेकंड कार को खरीदा था और यह बड़ा हादसा हो गया.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pantora : कटरा जंगल में खेल रहे थे जुआ, 9 जुआरी पकड़ाए, पुलिस ने निकाला जुलूस, जुआरियों से 47 हजार 500 रुपये, 11 बाइक, 1 कार और 8 मोबाइल को जब्त...

दरअसल, शिवरीनारायण क्षेत्र के तुस्मा गांव से 3 युवक कार से बिलासपुर गए थे. यहां से वापस लौटते वक्त भैंसो गांव के नाला के पास बेकाबू कार पलट गई और मौके पर युवक जय साहू की मौत हो गई, वहीं कार में सवार 2 युवकों को सामान्य चोट आई है. मामले में पामगढ़ पुलिस द्वारा जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Accident Death : भारत माला में बाइक सवार मवेशी से टकराया, बाइक सवार की हुई मौत, पुलिस कर रही जांच...

Related posts:

error: Content is protected !!