जांजगीर-नैला. नैला में ठाकुरदास नेभनदास क्लॉथ स्टोर्स संचालित है और संचालक मुरारी टहिल्यानी ने अपनी सामजिक भागीदारी निभाते हुए दूसरे लोगों को समाज सेवा का बड़ा सन्देश दिया है. दरअसल, अभी नवरात्रि में नैला में विराजी मां दुर्गा के दर्शन के लिए छग के साथ ही दूसरे राज्यों से दर्शन के लिए रोज हजारों श्रद्धालु आ रहे हैं. इसे देखते हुए श्रद्धालुओं को नैला स्टेशन से दुर्गा पंडाल तक और कचहरी चौक से पंडाल तक 8 ई-रिक्शा की व्यवस्था की है और श्रद्धालुओं को निःशुल्क परिवहन सुविधा दी जा रही है. इस सुविधा का लाभ श्रद्धालु उठा रहे हैं.








ठाकुरदास नेभनदास क्लॉथ स्टोर्स के संचालक मुरारी टहिल्यानी ने बताया कि नैला में कई दशकों से दुर्गा मां की प्रतिमा विराजित होती आ रही हैं. बीते दशक भर से यहां श्रद्धालुओं की बड़ी भीड़ जुट रही है. इस वर्ष भी हर दिन हजारों लोगों की भीड़ जुट रही है, जो आने वाले दिनों में और बढ़ेगी. इस तरह श्रद्धालुओं को नैला स्टेशन और कचहरी चौक से पंडाल तक आने परिवहन सुविधा देने 8 ई-रिक्शा चलाया जा रहा है, जो निःशुल्क है. श्रद्धालुओं को पंडाल तक पहुंचने सहूलियत हों, इस मंशा से यह प्रयास किया गया है.

