Janjgir Fraud Arrest : शराब दुकान की राशि 32 लाख 82 हजार 600 का गबन, आरोपी कर्मचारी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल, एक अन्य आरोपी की हो चुकी है गिरफ्तारी

जांजगीर-,चाम्पा. नैला उप थाना की पुलिस ने शराब दुकान राशि 32 लाख 81 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी शख्स रंजीत साहू को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. मामले के एक अन्य आरोपी विश्वनाथ यादव को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है.

 



दरअसल, सीएमएस कम्पनी के अधिकारी ने 3 सितंबर 2021 को नैला उपथाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि कस्टोडियन के तौर पर कार्यरत रंजीत साहू और उसके साथी विश्वनाथ यादव ने शराब दुकान से संग्रहित 32 लाख 82 हजार रुपये को बैंक में जमा नहीं किया है. इस पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 420, 409 के तहत जुर्म दर्ज किया था.

इसे भी पढ़े -  CG News : प्रदेशभर में वाहनों की सघन जांच जारी, दो दिनों में 364 पर कार्रवाई, 5 वाहन जब्त, 19 वाहनों के परमिट होंगे निरस्त, तैयार किए गए प्रकरण

गिरफ्तारी के बाद आरोपी रंजीत साहू ने पूछताछ में बताया है कि 16 लाख को घर की मरम्मत, भाई की शादी, पोल्ट्री फार्म खोलने के साथ ही एक साल हैदराबाद में रहकर खर्च करना बताया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape : 8 बर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी बुजुर्ग हिरासत में, जांच में जुटी शिवरीनारायण पुलिस...

Related posts:

error: Content is protected !!