जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा क्षेत्र के बनाहिल में स्थित श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में बीजेपी द्वारा लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान के तहत युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को युवा संवाद के तहत राष्ट्रहित में कार्य करने, लोकतांत्रिक मूल्यों को समझने, कानून का सम्मान करने तथा भीड़तंत्र के बजाय संविधान और कानून में विश्वास रखने के लिए प्रेरित किया गया. इस दौरान कार्यक्रम में सांसद कमलेश जांगड़े, जिला प्रभारी रामदेव कुमावत, जिला पंचायत अध्यक्ष सत्यलता मिरी, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष आकाश सिंह, अजा मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष गुरुदयाल पाटले, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गुलाब सिंह चंदेल, बलौदा मंडल अध्यक्ष नीलेश गुप्ता, अकलतरा मंडल अध्यक्ष गोपेश तुलस्यान सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे.









इस अवसर पर अतिथियों ने छात्र-छात्राओं से कहा कि राष्ट्र निर्माण में लोकतांत्रिक मूल्यों एवं सामाजिक जिम्मेदारियों को सक्रिय रूप से निभाना चाहिए. सांसद कमलेश जांगड़े ने युवाओं को राष्ट्रहित कार्य करने और फैसले लेने का आव्हान किया.



