जांजगीर-चाम्पा. सारागांव थाना में पदस्थ प्रशिक्षु एसआई पुष्पेंद्र साहू और अन्य 5 पुलिसकर्मियों को एसपी विजय पांडेय ने सस्पेंड कर दिया है. एसपी का कहना है कि मामले की जांच डीएसपी करेंगी और इसके बाद आरोप सही पाया जाता है तो मध्यस्थता करने वाले और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर की जाएगी.








दरअसल, सारागांव की पुलिस टीम ने महुआ शराब के साथ आरोपी गोपाल को पकड़ा था. इस टीम में प्रशिक्षु एसआई पुष्पेंद्र साहू, प्रधान आरक्षक अर्जुन जांगड़े, आरक्षक दीपक सिंह, शंकर जयकिशन, सुनील रमन और गोवर्धन टाइगर शामिल थे. आरोप है, आरोपी से काफी तादाद में शराब जब्त की गई और डेढ़ लाख रुपये लेकर मामूली धारा लगाकर छोड़ दिया गया. मामले के संज्ञान में आने पर एसपी ने जांच कराई और फिर 6 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है.
