JanjgirChampa News : खाद्य एवं औषधि प्रशासन का ‘ सुरक्षित आहार, हमर अधिकार’ के तहत अभियान शुरू, पहले दिन 7 जगहों पर हुई जांच, गंदगी मिलने पर 3 संचालक को नोटिस जारी… 15 दिनों तक चलेगा अभियान और होगी जांच…

जांजगीर-चाम्पा. जिले में खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा ‘सुरक्षित आहार, हमर अधिकार’ के तहत 16 से 30 नवम्बर तक अभियान शुरू किया गया है. खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट सुर स्ट्रीट फूड की जांच की जा रही है. अभियान के पहले दिन टीम ने 7 जगह पर जांच की, जिसमें गंदगी मिलने पर 3 संचालक को नोटिस दिया गया है. बड़ी लापरवाही पर संस्थान का लायसेंस निलंबित या निरस्त किया जा सकता है. खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने अधिकारी अजीत बघेल के नेतृत्व में आज होटल और रेस्टोरेंट की जांच की, जहां कमियों मिलने पर सुधार के निर्देश दिए गए.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir Big Update : महिला को बंधक बनाकर दिनदहाड़े 10 लाख की लूट, पुलिस ने आरोपी का स्केच जारी किया, बनाई गई है पुलिस की विशेष टीम... देखिए बदमाश का स्केच...

खाद्य एवं औषधि प्रशासन के जिला विहित अधिकारी मोहित बेहरा ने बताया कि राज्य स्तर से 16 से 30 नवंबर तक अभियान के तहत जिले भर के होटल और रेस्टोरेंट में जांच की जा रही है. इसका मुख्य उद्देश्य आम लोगों को स्वच्छ, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाना उपलब्ध कराना है. 15 दिनों तक निरन्तर जांच होगी और जहां खामियां मिल रही है, वहां कार्रवाई की जाएगी.

error: Content is protected !!