Janjgir Murder Arrest : उधारी रकम के विवाद में सिर पर पत्थर पटककर हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा आरोपी फरार, तलाश में जुटी सिटी कोतवाली पुलिस…

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर क्षेत्र के खोखरा गांव में उधारी रकम के विवाद में सिर पर पत्थर पटककर हत्या करने के मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी इतवारी सूर्यवंशी को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. मामले का दूसरा आरोपी फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है.

 



दरअसल, खोखरा गांव में देवनारायण सूर्यवंशी और इतवारी सूर्यवंशी, एक अन्य शख्स बैठकर शराब पी रहे थे. यहां उधारी की रकम को लेकर विवाद हो गया और इतवारी सूर्यवंशी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर देवनारायण सूर्यवंशी के सिर पर पत्थर पटक दिया. इससे देवनारायण की मौके पर ही मौत हो गई. वारदात की सूचना के बाद मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया था. घटना के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए थे, जिसमें से एक आरोपी इतवारी सूर्यवंशी को गिरफ्तार किया है, वहीं दूसरा आरोपी फरार है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : खाद्य एवं औषधि प्रशासन का ' सुरक्षित आहार, हमर अधिकार' के तहत अभियान शुरू, पहले दिन 7 जगहों पर हुई जांच, गंदगी मिलने पर 3 संचालक को नोटिस जारी... 15 दिनों तक चलेगा अभियान और होगी जांच...

Related posts:

error: Content is protected !!