Janjgir Big Arrest : हनी ट्रैप के जरिए युवक को जाल में फंसाया, फिर चाकू की नोट पर लूट, युवती समेत 6 आरोपी गिरफ्तार, सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई…

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर की सिटी कोतवाली पुलिस ने हनी ट्रैप के जरिए रायगढ़ के युवक को जाल में फंसाकर चाकू की नोक पर लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने युवती सहित 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से लूट के 30 हजार नगद, घटना में प्रयुक्त मोबाइल एवं 2 बाइक को जब्त किया है. गिरफ्तार 5 आरोपी अमित राठौर, रवि झलरिया, किशन कर्ष, कुणाल पांडेय, मुकेश कश्यप उर्फ छोटू जांजगीर-चाम्पा और 1 युवती रायगढ़ जिले की रहने वाली है.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Accident Death : सड़क हादसे में पूर्व सरपंच की मौत, जांच में जुटी पुलिस

दरअसल, रायगढ़ के युवक मनीष वर्मा ने बताया कि स्नैपचैट के जरिये रायगढ़ क्षेत्र की युवती से परिचय हुआ था. इस बीच युवती उसे चाम्पा मिलने के लिए बुलाई थी. युवक अपने दोस्त के साथ चाम्पा गया था. जहां उसके दोस्त को मड़वा प्लांट के पास छोड़कर युवती के साथ चले गए. देर रात्रि में वापस लौटने पर मड़वा प्लांट के पास कार सवार युवक पहुंचे और चाकू दिखाकर उसके साथ मारपीट की. फिर 60 हजार नगद, सोने की अंगूठी को लेकर फरार हो गए थे. रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी हुई थी. इधर, सिटी कोतवाली पुलिस ने हनी ट्रैप के मामले में युवती सहित 6 आरोपियों को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Raigarh Arrest : केलो विहार में देह व्यापार का भंडाफोड़, संचालक गिरफ्तार, किराये के मकान में युवती से कराया जा रहा था देह व्यापार...

Related posts:

error: Content is protected !!