जांजगीर-चाम्पा. चाम्पा में ट्रक के कुचलने से पूर्व सरपंच अलगदास महंत की मौके पर ही मौत हो गई. ट्रक के चक्के के नीचे आने पर पूर्व सरपंच का सिर पूरी तरह से कुचला गया. हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है. पुलिस ने मर्ग कायम कर फरार ट्रक चालक की खोजबीन में जुटी हुई है.









दरअसल, कुथुर गांव के रहने वाले पूर्व सरपंच अलग दास महंत, चाम्पा आए हुए थे. वहां से वापस अपने घर से लौट रहे थे. उसी समय तेज रफ्तार ट्रक के कुचलने से पूर्व सरपंच की मौके पर ही मौत हो गई है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मौके से फरार ट्रक ड्राइवर की तलाश में जुटी हुई है.



