जांजगीर-चांपा. शासकीय प्राथमिक शाला गढ़पारा कोटमी सोनार से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के मामले को कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने गंभीरता से लिया है. कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को पूरे मामले की जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं. साथ ही, जांच में आरोप सही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा है. आपको बता दें, स्कूल की महिला प्रधानपाठक पर बच्चों से काम कराने का आरोप लगा है.












