Baheradih Big News : बहेराडीह प्रायमरी स्कूल को नियम विरुद्ध किया गया मिडिल स्कूल में मर्ज, शाला प्रबंधन समिति व पालक ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

जांजगीर-चाम्पा. बहेराडीह गांव के प्रायमरी स्कूल को नियम विरुद्ध शिक्षा विभाग ने मिडिल स्कूल में मर्ज कर दिया है, जिसका विरोध जनभागीदारी शाला प्रबंधन समिति व बच्चों के पालको ने किया है. इसे संशोधन कर यथावत करने की मांग को लेकर कलेक्टर को लिखित रूप में ज्ञापन सौंपा गया. इस पर कलेक्टर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सम्बंधित विभाग को जांच के निर्देश दिए हैं.

 



इस सम्बन्ध में जनभागीदारी शाला प्रबंधन समिति बहेराडीह के पूर्व अध्यक्ष दीनदयाल यादव ने बताया कि बलौदा ब्लॉक अंतर्गत सिवनी संकुल केंद्र के प्रायमरी स्कूल बहेराडीह को मिडिल स्कूल में नियम विरुद्ध मर्ज किया गया है, जिससे बहेराडीहवासियों में शिक्षा विभाग के प्रति भारी आक्रोश ब्याप्त है. उन्होंने आगे बताया कि प्रायमरी स्कूल बहेराडीह गांव के बस्ती में संचालित है, जबकि मिडिल स्कूल गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर गौठान में संचालित है. मिडिल स्कूल जाने के लिए कोई भी पहुंच मार्ग नहीं है. बच्चों को मिडिल स्कूल कच्ची नहर पार से जाना पड़ता है. मिडिल स्कूल का करीब सालभर पहले मरम्मत भी कराई गई है. इसके बावजूद भी शिक्षा विभाग आँख मुंदकर प्रायमरी स्कूल और मिडिल स्कूल को एक परिसर में बताकर झूठी रिपोर्ट शासन को भेजकर मिडिल स्कूल में मर्ज कराना बहेराडीहवासियों के साथ घोर अन्याय है. शिक्षा की इस घोर अन्याय क्षेत्र के किसी भी जनप्रतिनिधि को दिखाई नहीं देतीं. इस मामले से आज जनभागीदारी शाला प्रबंधन समिति व पालको ने कलेक्टर जन्मेजय महोबे को लिखित रूप में अवगत कराया है। जिसे कलेक्टर ने गंभीरता से लेते हुए मामले की त्वरित जाँच कराने का आश्वासन दिया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : शासकीय प्राथमिक शाला गढ़पारा कोटमी सोनार से वायरल वीडियो पर कलेक्टर ने लिया संज्ञान, कलेक्टर ने डीईओ को जांच के निर्देश दिए...

इसी तरह गांव के जर्ज़र बिजली खम्भे को बदलने और किसान हित में कोसमंदा से हटाकर सिवनी स्थित धान खरीदी केंद्र में बहेराडीह को शामिल किये जाने से खुश किसानों ने कलेक्टर को मुलाक़ात कर धन्यवाद ज्ञापित किया.
इस अवसर पर केंद्रीय सहकारी बैंक मर्यादित चाम्पा के सुपरवाइजर संतोष कुमार सोनी, केंद्रीय रेशम बोर्ड वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार के सलाहकार रामाधार देवांगन, जिला ब्यापार उद्योग केंद्र के डीआरपी संतोष कुमार शुक्ला, प्रायमरी स्कूल के प्रधानपाठक श्रीमती रामकुमारी राठौर, पूर्व प्रधानपाठक सुखीराम यादव, जनभागीदारी शाला प्रबंधन समिति के पूर्व अध्यक्ष दीनदयाल यादव प्रमुख रूप से उपस्थित थे.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Accident Death : सड़क हादसे में पूर्व सरपंच की मौत, जांच में जुटी पुलिस

क्या है प्रावधान…
यदि प्रायमरी स्कूल और मिडिल स्कूल एक ही परिसर में संचालित है तो प्रायमरी स्कूल को मिडिल स्कूल में मर्ज करने का प्रावधान है, लेकिन बहेराडीह में संचालित प्रायमरी स्कूल बहेराडीह गांव के बस्ती में है, जबकि मिडिल स्कूल गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर नहर पार गौठान परिसर में संचालित है. फिर भी आंख मुंदकर प्रायमरी स्कूल को मिडिल स्कूल में मर्ज करना बहेराडीहवासियों के घोर अन्याय है.

दो संकुल में बंटा था प्रायमरी और मिडिल स्कूल
जिले में ही नहीं, बल्कि भारत के ऐसा कोई गांव शायद नहीं होगा, जहां के प्रायमरी स्कूल और मिडिल स्कूल दो अलग अलग संकुल में बंटा हो, लेकिन बहेराडीह भारत के पूरे राज्य में देखा जाय तो मर्ज होने के पहले प्रायमरी स्कूल बहेराडीह को सिवनी संकुल में रखा गया और मिडिल स्कूल को कोसमंदा संकुल किया गया था, जबकि 16 जून 2008 में प्रायमरी स्कूल का उन्नयन होने के बाद मिडिल स्कूल बना तो दोनों स्कूल का संकुल सिवनी ही सालों तक रहा, लेकिन शिक्षा विभाग एकाएक दोनों स्कूल के एक संकुल को दो संकुल में बांट दिया.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Murder Arrest : उधारी रकम के विवाद में सिर पर पत्थर पटककर हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा आरोपी फरार, तलाश में जुटी सिटी कोतवाली पुलिस...

Related posts:

error: Content is protected !!