आबकारी विभाग ने एक ही गांव में महुआ शराब के साथ 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया, सभी आरोपियों को जेल भेजा गया, कार्रवाई से हड़कम्प

जांजगीर-चाम्पा. जैजैपुर विकासखण्ड के मलदा गांव में आबकारी विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए महुआ शराब के साथ 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों में 2 महिला भी शामिल है. सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है.
आबकारी विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए मलदा गांव में आरोपी कुश्वराम मित्तल से 9 लीटर, मनोज निराला से 7 लीटर, महेंदर मित्तल से 8 लीटर, राशि मित्तल से 8 लीटर और बुधवारीन बाई से 6 लीटर महुआ शराब जब्त किया. मामले में आबकारी एक्ट की धारा 34 ( 2 ) के तहत जुर्म दर्ज कर कार्रवाई की गई.
 
यहां आबकारी निरीक्षक छबीलाल पटेल, उप निरीक्षक दिलीप प्रजापति, महेश राठौर, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक गौरव दुबे की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir Arrest : इंस्टाग्राम में युवती का आपत्तिजनक फ़ोटो-वीडियो अपलोड कर 70 हजार डिमांड करने का मामला, बिहार से आरोपी गिरफ्तार, अन्य 2 आरोपी की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी...
error: Content is protected !!