घर में घुसकर रॉड से महिला की पिटाई, जान से मारने की धमकी, आरोपी पिता और उसके 3 बेटे गिरफ्तार, गिरफ्तार 1 आरोपी है नाबालिग

जांजगीर-चाम्पा. बाराद्वार पुलिस ने घर में घुसकर रॉड से महिला की पिटाई और हथियार लेकर धमकी देने वाले आरोपी पिता और 3 बेटों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपियों में 1 नाबालिग है. मामले में पुलिस जांच कर रही है. मामला परसदाकला गांव का है.
कल 1 अक्टूबर को परसदाकला की महिला ममता गोस्वामी ने बाराद्वार थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि 30 सितम्बर की रात्रि 7:45 बजे, पड़ोस के विदेशी गिरी गोस्वामी और उसके 3 लड़के महुआ पास को महिला के घर के पास फेंक रहे हैं. वे लोग महुआ शराब बनाकर बेचते हैं.
जब महिला ने महुआ पास फेंकने पर आपत्ति की तो विदेशी गिरी गोस्वामी, उसके 3 बेटे ने महिला के घर घुसकर रॉड से मारपीट की और हथियार लेकर जान से मारने की धमकी दी. इस दौरान पड़ोस की महिला ने चिल्लाया तो तीनों आरोपी वहां से भागे.
महिला की रिपोर्ट पर बाराद्वार पुलिस ने आरोपी विदेशी गिरी गोस्वामी, उसके बेटे विनोद गोस्वामी, मनोज गोस्वामी और 1 नाबालिग बेटे के खिलाफ आईपीसी की धारा 294, 506 बी, 323, 458, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया और चारों आरोपियों को आज गिरफ्तार किया गया.



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : धान खरीदी में बड़ा घपला, 1 करोड़ 29 लाख के धान का गबन, 7 कर्मचारी-हमाल पर हुई FIR, 4739 क्विंटल धान का गबन, एफआईआर के बाद हड़कम्प...

error: Content is protected !!