मंत्री शिव डहरिया के पुतला दहन के वक्त भाजयुमो कार्यकर्ताओं और पुलिस में हुई झूमाझटकी, भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने की जमकर नारेबाजी

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर में मंत्री शिव डहरिया के पुतला दहन के वक्त भाजयुमो कार्यकर्ताओं और पुलिस में जमकर झूमाझटकी हुई. भाजयुमो ने जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया. यहां पुतला दहन को लेकर भाजयुमो कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जोर आजमाइश हुई.

भाजयुमो कार्यकर्ता, बलरामपुर जिले में नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप, हत्या के मामले को लेकर मंत्री शिव डहरिया के बयान के बाद भाजयुमो ने प्रदर्शन किया. मंत्री ने हाथरस की घटना को बड़ी और बलरामपुर जिले की घटना को छोटी बताया था.
इस मौके पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष राजू महंत, महामंत्री जितेंद्र देवांगन, हितेश यादव, जिला मंत्री दीपक ठाकुर समेत कार्यकर्ता मौजूद थे.

 



इसे भी पढ़े -  CG Big News : छत्तीसगढ़ में भाजपा ने प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया, स्मृति ईरानी को मिली जिम्मेदारी... अकलतरा के पूर्व विधायक सौरभ सिंह को भाजपा संगठन ने दी बड़ी जिम्मेदारी, झारखंड के सह प्रभारी बनाए गए... पूरी सूची देखिए...

Related posts:

error: Content is protected !!