घर में घुसकर छेड़छाड़, आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया, जांच में जुटी पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. महिला से घर में घुसकर छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को पामगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम अजय जांगड़े है, जो ऊपर भदरा का रहने वाला है. मामले में पामगढ़ पुलिस जांच कर रही है.
पीड़िता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 19 अक्टूबर की रात 11 बजे घर में घुसकर बेइज्जती करने की नीयत से हाथ-बांह पकड़ने लगा. मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 354, 457 के तहत जुर्म दर्ज किया.
घटना के बाद आरोपी युवक अजय जांगड़े फरार हो गया था, जिसे आज गिरफ्तार किया गया और उसे पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

 



इसे भी पढ़े -  Champa Arrest : युवक पर प्रेमिका ने एसिड फेंका, युवक का हाथ जला, आरोपी प्रेमिका गिरफ्तार, चाम्पा पुलिस ने एसिड बेचने वाले दुकानदार को भी गिरफ्तार किया...

Related posts:

error: Content is protected !!