दो किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार, बाइक भी जब्त, आरोपी बिलाईगढ़ का रहने वाला

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ पुलिस ने 2 किलो गांजा के साथ आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है. आरोपी से बाइक भी बरामद किया गया है. आरोपी का नाम दुर्गेश देवांगन है, जो बिलाईगढ़ का रहने वाला है.
नवागढ़ थाने के टीआई विवेक पाण्डेय ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली, बाइक में सवार युवक द्वारा गांजा की तस्करी की जा रही है. इसके बाद पुलिस ने टीम बनाकर हीरागढ़ नहर रोड में कार्रवाई की गई और आरोपी युवक दुर्गेश देवांगन से 2 किलो गांजा जब्त किया गया.
मामले में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 बी के तहत जुर्म दर्ज किया गया है.
[su_heading]इस खबर को भी देखिए…[/su_heading]
[su_youtube url=”https://youtu.be/5M2oEd-yXAY”]

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Update : स्कूल में प्रधानपाठक द्वारा खुद के कपड़े उतारने और छात्रा से छेड़छाड़ का मामला, आरोपी प्रधानपाठक निलम्बित, कलेक्टर के निर्देश पर DEO ने की कार्रवाई, पामगढ़ पुलिस ने गिरफ्तारी कर भेजा जेल... डिटेल में पढ़िए... 
error: Content is protected !!