महिला से छेड़छाड़, आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल, तफ्तीश कर रही पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ पुलिस ने घर घुसकर महिला से डंडे से मारपीट करने और छेड़छाड़ करने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी युवक का नाम खगेश्वर पटेल है, जो पेंड्री गांव का है. उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.
नवागढ़ थाने के टीआई विवेक पांडेय ने बताया कि 25 नवम्बर को थाने पहुंचकर महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई, वह पंचायत भवन से घर वापस लौटी तो युवक खगेश्वर पटेल ने घुसकर डंडे से मारपीट की और उससे छेड़छाड़ की.
मामले में आईपीसी की धारा 354, 454, 323 और 3 ( 1 ) ( 11 ) एससी एसटी एक्ट के तहत जुर्म दर्ज किया गया. इसके बाद पुलिस ने आरोपी खगेश्वर पटेल को गिरफ्तार किया और न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Murder Arrest : खपरी गांव में डबल मर्डर का मामला, 4 आरोपी हिरासत में, 1 अप्रेल को हुई थी बुजुर्ग दम्पत्ति की धारदार हथियार से हत्या, डिटेल में पढ़िए...

error: Content is protected !!