जांजगीर-चाम्पा. छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री, क्षेत्रीय विधायक नारायण चंदेल आज चांपा नगर मंडल के प्रशिक्षण वर्ग की तैयारी हेतु बैठक में उपस्थित हुए तथा कार्यक्रम को संबोधित किया.
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा, जिला महामंत्री पुरुषोत्तम शर्मा, मंडल अध्यक्ष गणेश श्रीवास, अमरनाथ सोनी, संतोष सोनी, मंगतूराम शर्मा, कार्तिकेश्वर स्वर्णकार, प्रदीप नामदेव, सलीम मेमन, प्रदीप सराफ, महावीर सोनी, सहित बड़ी संख्या में नगर के कार्यकर्तागण व जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे.