सूचना आयुक्त के खाली पदों पर हुई नियुक्ति, राज्यपाल उइके ने पत्रकार धनवेंद्र जायसवाल और मनोज त्रिवेदी के नाम पर लगाई मुहर

छत्तीसगढ़ में सूचना आयुक्त के दो पदों पर बुधवार को नियुक्ति हो गई है। अहम बात ये है कि इन पदों पर दो पत्रकारों के नाम पर मुहर लगी है। जी हां राज्यपाल अनुसुइया उइके ने सूचना आयुक्त के पद के लिए पत्रकार धनवेंद्र जायसवाल और मनोज त्रिवेदी की नियुक्ति की है।
गौरतलब है कि लंबे समय से सूचना आयुक्त के दो पद खाली थे। पीसीसीएफ एके सिंह पिछले साल ही रिटायर हो चुके थे। जबकि मोहन पवार का कार्यकाल पिछले महीने ही खत्म हुआ है। इसके बाद से सूचना आयुक्त के पद खाली थे।
बता दें कि धनेंद्र जायसवाल का करीब 25 साल का लंबा पत्रकारिता करियर रहा है। वो छत्तीसगढ़ से प्रकाशित अलग-अलग अखबारों में न्यूज चैनलों में रहे हैं। वो अभी भी एक न्यूज चैनल के स्टेट हेड के तौर पर काम कर रहे थे। वहीं मनोज त्रिवेदी का भी दो दशक लंबा पत्रकारिता का अनुभव रहा है। वो अलग-अलग अखबारों में मार्केटिंग के क्षेत्र में पदस्थ रहे हैं।

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir : डाक विभाग के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय डाक संघ पत्र लेखन प्रतियोगिता 2026 आयोजित की गई, विवेकानंद स्कूल की छात्राओं ने जीता इनाम...
error: Content is protected !!