PM मोदी की चुनावी रैली में मंच पर नजर आए मिथुन चक्रवर्ती, BJP में हुए शामिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कोलकाता में चुनावी रैली के मंच पर 70 वर्षीय अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती भी दिखे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कोलकाता में चुनावी रैली के मंच पर 70 वर्षीय अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती भी दिखे.

इस बात की अटकलें लगाई जा रही थीं कि वो इस रैली में शामिल हो सकते हैं.
अब इस बात की भी संभावना जताई जा रही है कि मिथुन चक्रवर्ती आज ही बीजेपी में शामिल हो सकते हैं.
पीएम मोदी की यह रैली कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में हो रही है.

 



मिथुन चक्रवर्ती काला चश्मा और काली टोपी पहने मंच पर पहुंचे तो बीजेपी कार्यकर्ताओं में जोश आ गया. उन्हें मंच पर कैलाश विजयवर्गीय के बगल में बैठाया गया.
एक दिन पहले ही यानी शनिवार को बंगाल बीजेपी प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने बेलगाचिया इलाके में स्थित मिथुन चक्रवर्ती के मकान पर जाकर उनसे मुलाकात की थी. आधी रात खुद विजयवर्गीय ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी. विजयवर्गीय ने लिखा, “अभी देर रात कोलकाता के बेलगाचिया में सिनेमा जगत के मशहूर अभिनेता मिथुन दाँ के साथ लम्बी चर्चा हुई. उनकी राष्ट्र भक्ति  और ग़रीबों के प्रति प्रेम की कहानियाँ सुनकर मन गद-गद हो गया.”
इसे भी पढ़े -  CG Big News : छत्तीसगढ़ में भाजपा ने प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया, स्मृति ईरानी को मिली जिम्मेदारी... अकलतरा के पूर्व विधायक सौरभ सिंह को भाजपा संगठन ने दी बड़ी जिम्मेदारी, झारखंड के सह प्रभारी बनाए गए... पूरी सूची देखिए...
error: Content is protected !!