छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स के चुनाव, चौथे चरण के लिए आज बिलासपुर औऱ रायगढ़ में डाले जाएंगे वोट

छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स के चुनाव में चौथे चरण के लिए आज बिलासपुर औऱ रायगढ़ में मतदान होंगे। इसके लिए दोनों पैनल के प्रत्याशियों ने जोर लगा दी है।
बिलासपुर क्षेत्र में, बिलासपुर, मुंगेली, कोरबा, पेंड्रा, जांजगीर चांपा और रायगढ़ क्षेत्र में खऱसिया,सक्ती,जशपुर, कुनकुरी,रायगढ़, सारंगढ के व्यापारी मतदाता अपना वोट डालेंगे।
चैंबर चुनाव का मुख्य मुकाबला व्यापारी एकता पैनल और जय व्यापार पैनल के बीच है। इससे पहले तीन चरणों में हर बार 80 फीसदी से अधिक वोटिंग हुई है। जिसके कारण सभी उम्मीदवार उत्साहित है। चौथे चरण के बाद रायपुर जिले में मतदान होना है। जहां पर लगभग 8 हजार मतदाता है। रायपुर के मतदान केंद्र में रायपुर, राजिम, तिल्दा भाटापारा मिलाकर लगभग 9 हजार व्यापारी मतदान करेंगे।

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baheradih News : धान की फसल पर बेमौसम बारिश का कहर, किसानों को झेलना पड़ रहा दोहरा नुकसान
error: Content is protected !!