PSC भर्ती में गड़बड़ी का आरोप, BJYM ने शुरू किया हस्ताक्षर अभियान, कांग्रेस ने युवाओं को भ्रमित करने के लगाए आरोप

भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू ने सरकार पर PSC भर्ती में गड़बड़ी करवाने का लगाया है। अमित साहू ने कहा है कि सरकार इस तरीके से युवाओं का हक छीन रही है लेकिन भारतीय जनता पार्टी सरकार को मनमर्जी नहीं करने देगी। इसके लिए पार्टी सड़क तक की लड़ाई लड़ेगी। वहीं इस मामले में रायगढ़ से कांग्रेस विधायक प्रकाश नायक ने कहा है कि BJP युवाओं को दिग्भ्रमित करने के लिए PSC को मुद्दा बना रही है, भाजपा कार्यकाल में रेत का अवैध उत्खनन हुआ, वहीं कांग्रेस सरकार में रोजगार के अवसर बढ़े, भर्तियां खुलीं हैं।
बता दें कि भारतीय जनता युवा मोर्चा राज्य सरकार पर पीएससी भर्ती के दौरान गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए पूरे प्रदेश में आंदोलन कर रहा है। रायपुर में आज इस आंदोलन के तहत हस्ताक्षर अभियान चलाया गया, उनका यह अभियान प्रदेश के सभी जिलों में जिला स्तर से प्रारंभ होकर मंडल स्तर तक चलेगा। इस दौरान भाजयुमो कार्यकर्ता सभी जिला मुख्यालयों में धरना प्रदर्शन करेंगे और धरना के बाद धरना स्थल से जिला कलेक्टरेट तक न्याय यात्रा निकाल कर कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपेंगे।



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Akaltara : शुरू हो रही है Online Abacus Classes, गर्मी की छुट्टियों में बच्चों के लिए सुनहरा मौका, ज्वाइन करें फ्री डेमो ऑनलाइन क्लास, बच्चे सीखेंगे सुपरफास्ट कैलकुलेशन... डिटेल में जानिए...

error: Content is protected !!