गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार, भेज गया जेल, मुखबिर की सूचना के बाद पुलिस ने की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के केरा रोड में एसबीआई एटीएम के पास घर में रखे गांजा के साथ आरोपी को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है और न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. मामले में पुलिस जांच कर रही है.

 



पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली कि जांजगीर के केरा रोड में एसबीआई एटीएम के पास मोहन राठौर ने अपने घर में गांजा छिपाकर रखा है और बिक्री कर रहा है. इसके बाद पुलिस ने टीम बनाकर दबिश दी और 2 किलो 7 सौ ग्राम गांजा के साथ आरोपी मोहन राठौर को गिरफ्तार किया.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Murder Arrest : हत्या का फरार आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी, पामगढ़ थाना क्षेत्र का मामला...

मामले में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 बी के तहत कार्रवाई की गई और आरोपी मोहन राठौर को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Arrest : देशी शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी को सिटी कोतवाली पुलिस ने खोखरा गांव से किया गिरफ्तार, 32 पाव देशी शराब जब्त

Related posts:

error: Content is protected !!