30 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल, आबकारी एक्ट के तहत हुई कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. डभरा पुलिस ने 30 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. आरोपी का नाम अजय बंजारे है.
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि डभरा के आवास प्लाट मोहल्ले में महुआ शराब की अवैध बिक्री की जा रही है, जिसके बाद पुलिस ने टीम बनाकर दबिश दी और आरोपी अजय बंजारे से 30 लीटर महुआ शराब जब्त किया गया. मामले में पुलिस ने आबकारी एक्ट की धारा 34 ( 2 ) के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : दिनदहाड़े लूट के मामले में SP ने गठित की टीम, ASP के नेतृत्व में बनी टीम, 2 DSP, 5 TI और 1 ASI टीम में शामिल...

Related posts:

error: Content is protected !!