मौसम की बेरुखी, छत्तीसगढ़ के 18 जिलों में औसत से कम हुई बारिश, फसलों को नुकसान, किसान चिंतिंत

रायपुर. छत्तीसगढ़ में अचानक मानसून पर ब्रेक लग गया है. जिसके चलते कई जिलों में फसलों को नुकसान हुआ है, वहीं दूसरी ओर बारिश नहीं होने से लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है. हालांकि, मौसम विभाग ने अगले दो तीन बाद बारिश की संभावना जताई है.
प्रदेश में मानसून के दस्तक के साथ झमाझम बारिश हुई. जिसके चलते नदी, उफान पर आ गए थे, लेकिन जुलाई महीने में मौसम की बेरुखी के चलते फसले बर्बाद होने की कगार पर पहुंच गई है. बारिश के आंकड़ों नजर डाले तो प्रदेश के 18 जिलों में औसत से कम बारिश हुई है, वहीं 9 जिले में अब तक औसत से अधिक बारिश हुई है, वहीं पूरे छत्तीसगढ़ में बारिश औसत से 7% कम हुई हैं. कई जिलों में कम वर्षा से फसलों को नुकसान हुआ है.

 



इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...
error: Content is protected !!