देशी शराब के साथ आरोपी शख्स गिरफ्तार, भेजा गया जेल, आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. बम्हनीडीह पुलिस ने देशी शराब के साथ आरोपी शख्स को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. मामले में पुलिस तफ़्तीश कर रही है.
पुलिस के मुताबिक, पोडीशंकर गांव में मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अपने घर के पास देशी शराब रखा है. इस सूचना पर पुलिस ने टीम बनाकर दबिश दी और आरोपी मुरारी देवांगन के कब्जे से 50 बोतल देशी शराब जब्त किया. पुलिस ने प्रकरण में आबकारी एक्ट की धारा 34 ( 2 ) के तहत कार्रवाई की और आरोपी मुरारी देवांगन को गिरफ्तार किया.



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Big News : बलौदा थाना के बिरगहनी गांव के आदतन गुंडा बदमाश शांतनु सांडे को 1 वर्ष के लिए जिलाबदर किया गया, 5 आपराधिक और 12 प्रतिबन्धात्मक प्रकरण है दर्ज...

error: Content is protected !!