छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा यूनिसेफ की मदद से गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष योगाभ्यास कार्यक्रम चलाया जाएगा, इस जिले में होगी शुरूआत, जानिए…

रायपुर. छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा यूनिसेफ के सहयोग से गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष योगाभ्यास कार्यक्रम चलाया जाएगा. इसकी शुरूआत कोंडागांव जिले से होगी. योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा की अध्यक्षता में रायपुर में आयोजित योग प्रभारियों की बैठक में यह जानकारी दी गई.
उन्होंने बताया कि गांवों और नगरीय क्षेत्रों में आम नागरिकों को योग प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा, वहीं गांवों में योग प्रशिक्षक गोठानों में योगाभ्यास कराने के साथ लोगों को अपनी प्राचीन संस्कृति और परंपराओं से भी अवगत कराएंगे.

 



इसे भी पढ़े -  Raigarh Double Murder Arrest : डबल मर्डर और दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 10 माह की मासूम बच्ची की गला घोंटकर की थी हत्या...पूरी खबर पढ़िए...
error: Content is protected !!