रात्रि में घर घुसकर महिला से छेड़छाड़, आरोपी युवक को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल, जांच में जुटी पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. जैजैपुर पुलिस ने महिला से रात्रि में घर में घुसकर छेड़छाड़ करने वाले आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.
जैजैपुर थाने के टीआई विवेक पांडेय ने बताया कि 31 जुलाई को महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी. 30 जुलाई की रात साढ़े 8 बजे युवक रमेश यादव, घर में घुसकर बुरी नियत से महिला से छेड़छाड़ की. मामले की रिपोर्ट पर आरोपी युवक के खिलाफ आईपीसी की धारा 456, 354 के तहत जुर्म दर्ज किया गया था.
घटना के बाद से नन्देली गांव का रहने वाला आरोपी युवक रमेश यादव फरार था, जिसे पुलिस ने आज गिरफ्तार किया और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Attack : घर में घुसकर प्राणघातक हमला करने का मामला, आरोपी पति-पत्नी और 2 बेटे गिरफ्तार, हमला से 3 लोग हुए थे घायल, इस वजह से हुई थी वारदात... डिटेल में पढ़िए...

error: Content is protected !!