Champa Fraud Arrest : पार्षद ने धोखाधड़ी की तो पहुंच गया जेल, चाम्पा पुलिस की कार्रवाई, पूरे मामले को जानिए…

जांजगीर-चाम्पा. चाम्पा पुलिस ने मृत्य प्रमाण पत्र बनवाकर जमीन नामांतरण करवाने वाले वार्ड 27 के पार्षद रामसिंह गोंड़ को गिरफ्तार किया है और न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

 



पुलिस के मुताबिक, सोनारपारा के सुनील सोनी ने शिकायत की थी कि उनके दादा स्व. उमाशंकर साव ने जगदल्ला के सुनहर गोंड़ से खसरा नम्बर 473 में 1 एकड़ 13 डिसमिल जमीन खरीदी थी. बाद में, सुनहर गोंड़ के परनाती वार्ड 27 के पार्षद रामसिंह गोंड़ ने उस पुराने नामांतरण को निरस्तक कराने और अनुचित लाभ पाने से 2017 में सुनहर गोंड़ का फर्जी मृत्य प्रमाण पत्र बनवाया.

इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman Samaroh Today : खरौद में वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' आज, छग साहित्य अकादमी के अध्यक्ष और कलेक्टर सहित अन्य अतिथि होंगे शामिल...

मामले की शिकायत सुनील सोनी ने चाम्पा थाना में की थी और पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया. फिर आरोपी पार्षद रामसिंह गोंड़ को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : तंबूरा थामे कपालिक शैली में गूंजी पंडवानी, पद्मश्री डॉ. उषा बारले ने मोहा मन, महाभारत के प्रसंगों के गायन से दर्शकों को छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति से कराया परिचित

Related posts:

error: Content is protected !!