सोशल मीडिया में हुई पहचान, युवक ने शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, युवती की रिपोर्ट पर युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज, गिरफ्तार कर भेजा गया जेल, शिवरीनारयण क्षेत्र का मामला

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण पुलिस ने युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. मामले में पुलिस तफ़्तीश कर रही है.
शिवरीनारायण थाने के टीआई रविन्द्र अनन्त ने बताया, आज 6 सितंबर को पीड़िता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि गिधौरी थाना क्षेत्र के कोटियाडीह गांव के अनिमेष मानिकपुरी से सोशल मीडिया में पहचान हुई, जिसके बाद दोनों में मोबाइल से बातचीत होती रही. इस बीच शादी की बात कहते हुए युवक ने डेढ़ वर्ष में कई बार शारीरिक सम्बन्ध बनाया. इसके बाद शादी से इनकार कर दिया.
पीड़िता की रिपोर्ट पर आईपीसी की धारा 376 के तहत जुर्म दर्ज किया गया और पुलिस ने आरोपी युवक अनिमेष मानिकपुरी को गिरफ्तार किया.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir Arrest : इंस्टाग्राम में युवती का आपत्तिजनक फ़ोटो-वीडियो अपलोड कर 70 हजार डिमांड करने का मामला, बिहार से आरोपी गिरफ्तार, अन्य 2 आरोपी की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी...
error: Content is protected !!