Champa Accident Death : सड़क हादसे में पिता की मौत, बेटा घायल, चाम्पा का गौरव पथ में हुआ हादसा… डेंजर जोन बना गौरव पथ, इसी हफ्ते दूसरी बार हुआ हादसा…

जांजगीर-चाम्पा. चाम्पा के गौरव पथ में डिवाइडर से बाइक टकरा गई, फिर सड़क किनारे खड़े पिकअप वाहन से जा टकराई. हादसे में बाइक में पीछे बैठे पिता सरजू भैना की मौत हो गई, वहीं बाइक चला रहा बेटा आशीष भैना घायल हुआ है. घटना की सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और जांच कर रही है. गौरव पथ, डेंजर जोन बन गया है और इसी हफ्ते दूसरी बार हादसा हुआ है.

 



इसे भी पढ़े -  Khairagarh Big News : पत्रकार पर लाठी चलाने वाला CAF जवान निलंबित...

दरअसल, पचोरी गांव से पिता सरजू भैना और उसका बेटा आशीष भैना, महुदा गांव के ईंट भट्ठा गए थे. वहां से वापस लौटते वक्त चाम्पा के गौरव पथ में हादसा हो गया और पिता सरजू भैना की मौत हो गई. हादसे के बाद मौके पर भीड़ जुट गई थी.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Husband Arrest : पत्नी को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, भेजा गया जेल, सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!