अभिनेता अक्षय कुमार की मां का निधन, एक्टर ने सोशल मीडिया में बयां किया दर्द

मुंबई. अभिनेता अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया का निधन हो गया है. आज सुबह उन्होंने आखिरी सांस ली. अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया के जरिए दुखद जानकारी दी. बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले ही उनकी तबीयत खराब होने के बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया था.

अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा – ‘वह मेरी जिंदगी में सबसे महत्वपूर्ण थीं. आज मैं असहनीय दर्द में हूं… मेरी मां अरुणा भाटिया इस दुनिया को छोड़कर चली गई हैं और अब वह पापा के साथ आ गई हैं. हमें आप सभी की प्रार्थनाओं की जरूरत हैं, क्योंकि अभी हमारा परिवार इस मुश्किल समय से जूझ रहा है.’

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : पिपरसत्ती गांव में नवरात्रि की धूम, महिला सेवा समिति ने की मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना, उत्साहपूर्वक महिलाओं ने लिया भाग

Related posts:

error: Content is protected !!