दर्दनाक सड़क हादसे में मां-बेटे सहित 5 की मौत, डिवाइडर बस ने तोड़कर दूसरी ओर से आ रही कार को रौंदा

मथुरा. उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में यमुना एक्सप्रेस-वे पर आगरा से नोएडा जा रही बस बेकाबू होकर डिवाइडर पार करती हुई आगरा की ओर जा रही कार से जा टकराई। इस भिड़ंत में कार में सवार मां-बेटे सहित पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया । मरने वालों में बस चालक भी शामिल है।
मथुरा के देहात पुलिस अधीक्षक श्रीश चंद्र ने बताया कि यह हादसा शुक्रवार तड़के उस समय हुआ, जब आगरा से एक खाली बस नोएडा की ओर जा रही थी । उन्होंने बताया कि तभी नौहझील क्षेत्र के किमी संख्या 71 पर यह बस बेकाबू होकर डिवाइडर को तोड़ते हुए एक कार से टकरा गयी । अधिकारी ने बताया कि यह भिड़ंत इतनी भीषण थी कि न केवल कार के परखच्चे उड़ गए, बल्कि दोनों वाहनों की चालकों की भी मौके पर ही मौत हो गयी ।उन्होंने बताया कि बस चालक की पहचान पंजाब के पठानकोट निवासी बलविंदर के रूप में हुई है।
उन्होंने बताया कि हादसे में जिन अन्य लोगों की मौत हुयी है उनमें शिव सागर (26) , उसकी मां प्रेमलता (47) के अलावा शिव का चचेरा भाई गौरव यादव (24) और दोस्त आर्यन यादव (22) की मौत हो गयी । उन्होंने बताया कि मरने वाले सभी लोग गाजियाबाद जिले के रहने वाले थे । उन्होंने बताया कि शिव का भाई मोहनीश (22) गंभीर रूप से घायल हो गया है जिये नोएडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के पश्चात मृतकों के शव उनके परिजनों को सौंप दिए।

 



इसे भी पढ़े -  Sarguja Police Transfer News : पुलिस विभाग में हुआ बड़ा फेरबदल, 7 टीआई सहित 46 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर, SSP ने जारी किया आदेश, देखिए पूरी सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!