CM भूपेश बघेल ने नंदकुमार पटेल की प्रतिमा का किया अनावरण, PCC चीफ मोहन मरकाम समेत कई मंत्री रहे मौजूद

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज रायगढ़ जिले के विकासखण्ड मुख्यालय खरसिया में शहीद नंदकुमार पटेल की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया। लगभग साढे़ 10 फीट ऊंची यह प्रतिमा विश्राम गृह के सामने स्थापित की गई है, इसे तांबा, जिंक, लेड व टिन के मिश्र धातु से तैयार किया गया है।
शहीद नंद कुमार पटेल की प्रतिमा अनावरण के अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, खाद्य व संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत, संसदीय सचिव द्वय चंद्रदेव राय और चिंतामणी महाराज, विधायक मोहन मरकाम, प्रकाश नायक, लालजीत सिंह राठिया, विनय भगत, श्रीमती उत्तरी गनपत जांगडे सहित पंचायती राज संस्थाओं के पदाधिकारी, अनेक जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

 



इसे भी पढ़े -  Champa Big Update : कुदरी बैराज में मिला था युवक का शव, मृतक युवक की हुई पहचान, चाम्पा पुलिस कर रही जांच...

Related posts:

error: Content is protected !!