Champa Big Update : कुदरी बैराज में मिला था युवक का शव, मृतक युवक की हुई पहचान, चाम्पा पुलिस कर रही जांच…

जांजगीर-चाम्पा. चांपा थाना क्षेत्र के कुदरी बैराज में एक अज्ञात युवक की लाश मिली थी. बैराज के पास घूमने गए लोगों ने पानी में शव को देखा तो पुलिस को सूचना दी थी. इसके बाद, मौके पर पहुंची चांपा पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया. शव की पहले पहचान नहीं हो पाई थी. कई घंटे से शव पानी में डूबा हुआ था. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था. आसपास के थानों में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी खंगाली जा रही थी. इस दौरान मृतक युवक की पहचान चाम्पा के तिलकनगर निवासी कृष्णा साहू के रूप में हुई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से युवक की मौत का पता चल सकेगा. मामले में चाम्पा पुलिस जांच कर रही है.

 



इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर के विद्यार्थियों ने चित्तौड़गढ़, माउंट आबू एवं उदयपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया...

Related posts:

error: Content is protected !!