छत्तीसगढ़ में तेजी से बढ़ रही है ठंड, इन जिलों में लुढ़का पारा, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट… डिटेल में पढ़िए…

रायपुर. छत्तीसगढ़ में अब कड़ाके की ठंड पड़ रही है। प्रदेश के मैदानी ​क्षेत्रों में रात के तापमान में भारी गिरावट आई है। इधर राजधानी रायपुर में भी रात के तापमान में कमी आई है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने की चेतावनी जारी किया है।
आपको बता दें कि प्रदेश में बारिश के थमने और बादल साफ होने के बाद अब तेजी से ठंड बढ़ रही है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों तापमान में और गिरावट होने की संभावना है। अभी उत्तरी हिस्से से आ रही सर्द हवाओं ने प्रदेश में ठिठुरन बढ़ा दी है।
इधर, जशपुर-कोरिया में रात का तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में 13 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया। बस्तर में भी हवाओं में नमी है इसलिए फिलहाल ठंड कम है। वहीं आने वाले दिनों में उत्तर से आने वाली हवाओं के कारण तापमान में गिरावट की संभावना है।

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir Fraud Arrest : 98 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी करने वाला आरोपी केरल से गिरफ्तार, वाट्सएप में APK फ़ाइल भेजकर किया था मोबाइल हैक, सायबर थाना पुलिस की कार्रवाई

Related posts:

error: Content is protected !!