खुशखबरी : LPG सिलेंडर की बुकिंग पर 50 रुपए तक की बचत, सिर्फ करना होगा ये काम

नई दिल्ली. आईसीआईसीआई बैंक के पॉकेट्स ऐप से गैस सिलेंडर की बुकिंग करने पर इन दिनों कैशबैक मिल रहा है। दरअसल, पॉकेट्स ऐप के जरिए अगर आप 200 रुपये या इससे ज्यादा का बिल पेमेंट करते हैं, तो आपको 10 फीसदी तक का कैशबैक मिलेगा।ऑफर का फायदा उठाने के लिए ग्राहकों को कोई प्रोमोकोड लगाने की भी जरूरत नहीं है।ध्यान देने योग्य बात ये है कि यह ऑफर महीने के 3 बिल पेमेंट्स पर ही मान्य होगा। कंपनी के नियम के अनुसार, एक घंटे में केवल 50 यूजर्स ही इस ऑफर का फायदा उठा सकते हैं। सबसे अच्छी बात है कि बिल पेमेंट करने पर एक घंटे में आप अधिकतम 1 रिवार्ड/कैशबैक और महीने में 3 रिवार्ड/कैशबैक जीत सकते हैं।

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

ऐसे करें बुकिंग –
1. इस लाभ को लेने के लिए आप अपने Pockets वॉलेट ऐप को ओपन करें।
2. अब इसमें Recharge and Pay Bills सेक्शन में Pay Bills पर क्लिक करें।
3. इसके बाद Choose Billers में More का ऑप्शन पर क्लिक करें।
4. इसके बाद आपके सामने LPG का ऑप्शन आएगा।
5. अब सर्विस प्रोवाइडर को चुनें और अपना मोबाइल नंबर डालें।
6. अब आपका बुकिंग अमाउंट सिस्टम के द्वारा बताया जाएगा।
7. इसके बाद आपको बुकिंग अमाउंट का पेमेंट करना होगा।
8. ट्रांजैक्शन के बाद 10 % के हिसाब से अधिकतम 50 रुपये का कैशबैक वाला रिवार्डस मिलेगा।
9. इसे खोलते ही कैशबैक अमाउंट आपके पॉकेट्स वॉलेट में क्रेडिट कर दी जाती है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

Related posts:

Leave a Reply

error: Content is protected !!