New Year 2022 : WhatsApp पर आने वाले हैं ये खास फीचर्स, बदल जाएगा चैटिंग करने का अंदाज… जानिए डिटेल…

नई दिल्ली. New Year 2022: 2021 की शुरुआत से इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप (WhatsApp) अपने यूजर्स के लिए शानदार फीचर्स जोड़ते आया है। इनमें डिअपीयरिंग मैसेज और म्यूट वीडियो जैसे फीचर्स शामिल हैं। अब कंपनी अपने कई सारे फीचर्स पर काम कर रही है, जिन्हें नए साल में रोलआउट किया जा सकता है। आज इस खबर में हम आपको व्हाट्सएप अपकमिंग फीचर्स (WhatsApp Features 2022) के बारे में विस्तार से बताएंगे।

 



मिलेगा थीम्स का सपोर्ट

व्हाट्सएप आपके चैटिंग अनुभव को बेहतर बनाने के लिए अगले साल से प्लेटफॉर्म पर कस्टम वॉलपेपर और चैट थीम जोड़ने वाली है। हालांकि, कंपनी तरफ से वॉलपेपर और थीम्स को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि कंपनी के इस कदम से मोबाइल ऐप काफी आकर्षक और इंटरएक्टिव बन जाएगा।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

 

ऑटो डिलीट अकाउंट

टेलीग्राम अपने यूजर्स को खुद-ब-खुद अकाउंट डिलीट करने की सुविधा देती है। अकाउंट डिलीट करने के लिए यूजर्स अपने हिसाब से टाइम सेट कर सकते हैं। इस ही तरह व्हाट्सएप भी अपने यूजर्स को ऑटो डिलीट अकाउंट फीचर का सपोर्ट देने की तैयारी कर रही है, जिसे 2022 में जारी किया जा सकता है। लेकिन व्हाट्सएप ने अभी तक इस फीचर की लॉन्चिंग को लेकर कोई संकेत नहीं दिया है।

व्हाट्सएप डिलीट मैसेज

व्हाट्सएप पर यूजर्स को भेजे गए मैसेज को डिलीट करने के लिए 68 मिनट का समय मिलता है। लेकिन अब कंपनी इस समय सीमा को हटाने की तैयारी कर रही है। यानी कि यूजर्स कभी भी भेजे गए मैसेज को डिलीट कर पाएंगे। इस फीचर की टेस्टिंग चल रही है। उम्मीद है कि डिलीट मैसेज को नए साल में अपडेट किया जाएगा।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : मां दुर्गा के पंडाल में गूंजे माता के जयकारे, जगराता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजी. रवि पाण्डेय हुए शामिल, पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

व्हाट्सएप में मिल सकता है इंस्टाग्राम रील का टैब

अब तक सामने आई मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो व्हाट्सएप यूजर्स को प्लेटफॉर्म पर इंस्टाग्राम रील का टैब मिल सकता है। इसकी मदद से यूजर्स मैसेजिंग ऐप में ही इंस्टाग्राम की रील देख पाएंगे। फिलहाल, कंपनी की तरफ से इस इंटिग्रेशन को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : पिपरसत्ती गांव में नवरात्रि की धूम, महिला सेवा समिति ने की मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना, उत्साहपूर्वक महिलाओं ने लिया भाग

Related posts:

error: Content is protected !!