इन बॉलीवुड एक्ट्रेसेस ने फिल्म के सेट से ‘चुराईं’ कई चीजें, किसी ने चुराई साड़ी तो किसी ने चुराए नाइट गाउन…

 

 



मुंबई. फिल्मों में अपने किरदार को जीवंत करने के लिए एक्टर और एक्ट्रेस ताबड़तोड़ मेहनत करते हैं, भले ही पिक्चर दो से तीन घंटे की हो, लेकिन कई बार कलाकारों को अपने किरदार से इतना लगाव हो जाता है कि वे सेट से चीजें अपने घर तक ले आते हैं। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि ऐसा करने वालों में में छोटे से बड़े कलाकारों का भी नाम शामिल है। आइए आज आपको कुछ ऐसी एक्ट्रेसेस के बारे में बताते हैं, जिन्होंने फिल्मों में यूज की हुई चीजों को अपना बना लिया है।

सान्या मल्होत्रा
सान्या मल्होत्रा ने हाल में एक इंटरव्यू में यह खुलासा किया कि उन्होंने अपनी फिल्म मीनाक्षी सुंदरेश्वर के सेट से साड़ी चुराई हैं। सान्या ने राजीव मसंद के एक्टर्स राउंड टेबल 2021 में इस बात को साझा किया। एक्ट्रेस ने कहा- ‘हमने पहले लॉकडाउन के बाद मीनाक्षी सुंदरेश्वर की शूट‍िंग की। मैं कैमरे के आगे सेट पर वापस आने से बहुत खुश थी। मुझे मीनाक्षी बनकर तैयार होने से प्यार हो गया था और मेरे पास अभी भी वो साड़‍ियां हैं। मैंने उन्हें सेट से चुराया है। मैंने अपनी दोस्त की शादी में उन साड़‍ियों में से एक पहना भी है।’

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नवरात्रि के पावन पर्व पर मां के आशीर्वाद से 102 परिवारों की सनातन धर्म में घर वापसी, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने परिवारों के चरण पखारकर किया स्वागत, जिले को धर्मांतरण मुक्त बनाने का आह्वान

कियारा आडवाणी
बॉलीवुड की मोस्ट ब्यूटीफुल एक्ट्रेस में शुमार कियारा आडवाणी ने अपनी डेब्यू फिल्म फगली की शूटिंग के दौरान पहने हुए बूट्स को अपना बना लिया था। रिपोर्ट के मुताबिक, कियारा ने कहा था- मैंने फगली के सेट से बूट्स लिए थे और अब वो मेरे हैं। वो मुझे मेरी पहली फिल्म की याद दिलाते हैं।

तमन्ना भाटिया
बाहुबली फिल्म में तमन्ना भाटिया एक खास लॉकेट पहने हुए नजर आई थीं। अब यह लॉकेट एक्ट्रेस का हो चुका है। तमन्ना ने कहा था- मेरी हर फिल्म मुझपर अपना इंपेक्ट छोड़ती है, इसलिए फिल्मों में अपने किरदार में ढलने के लिए मैं जो पहनती हूं, मुझे उससे अटैचमेंट हो जाती है। बाहुबली की शूटिंग के दौरान मैंने एक लॉकेट पहना था, जिसे में बाद में घर ले आई थी।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : लोकतंत्र में आरोप नहीं, ठोस प्रमाण मायने रखते हैं : लोकेश साहू

भूमि पेडनेकर
रिपोर्ट की मानें तो भूमि पेडनेकर ने फिल्म दम लगाके हईशा में जो पिंक कलर का नाइट गाउन पहना था, उसे उन्होंने अपने पास रखा हुआ है। इसके अलावा उन्होंने सोन चिरैया की शूटिंग के समय पहनी जाने वाली साड़ी को भी अपने पास रखा हुआ है।

नुशरत भरूचा
बॉलीवुड लाइफ में छपी खबर के मुताबिक, नुशरत भरूचा ने भी अपनी फिल्म प्यार का पंचनामा के सेट से रेड कलर का हार्ट शेप तकिया ले लिया था, जिसे वो अब अपने साथ रखती हैं और ट्रैवल करते समय उसे कैरी करती हैं।

सोनाक्षी सिन्हा
मुंबई मिरर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सोनाक्षी सिन्हा अपनी हर फिल्म के सेट से कुछ ना कुछ घर लेकर जाती हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, सोनाक्षी ने बताया था कि उनके करियर की शुरुआती कुछ फिल्म्स में वो आउटफिट ले लिया करती थीं। इसके बाद उन्होंने फिल्म खानदानी शफाखाना से Key Chain लिया था।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नवरात्रि के पावन पर्व पर मां के आशीर्वाद से 102 परिवारों की सनातन धर्म में घर वापसी, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने परिवारों के चरण पखारकर किया स्वागत, जिले को धर्मांतरण मुक्त बनाने का आह्वान

Related posts:

error: Content is protected !!