U19 Asia Cup 2021 के फाइनल में पहुंचा भारत, खिताब के लिए श्रीलंका से होगी भिड़ंत

नई दिल्ली. U19 Asia Cup 2021: अंडर 19 एशिया कप 2021 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में इंडिया अंडर 19 टीम ने बांग्लादेश अंडर 19 टीम को 103 रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। शेख रशीद की बेहतरीन बल्लेबाजी और भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर यश धुल की कप्तानी में भारतीय टीम ने ये कमाल कर दिखाया। फाइनल मुकाबले में भारत का सामना श्रीलंका अंडर 19 टीम के साथ होगा। श्रीलंका ने पहले सेमीफाइनल मैच में पाकिस्तान को 22 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।



इस मैच में बांग्लादेश की टीम ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था जिसके बाद भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट पर 243 रन बनाए। बांग्लादेश की टीम को जीतने के लिए 244 रन का टारगेट मिला था, लेकिन ये टीम इस लक्ष्य तक नहीं पहुंच पाई। भारतीय गेंदबाजों के सामने बांग्लादेश की टीम ने घुटने टेक दिए और 38.2 ओवर में 140 रन पर आलआउट हो गई।

इसे भी पढ़े -  आयरलैंड के खिलाफ T20I सीरीज में डेब्यू करेंगे Vaibhav Suryavanshi! टूट जाएगा सचिन तेंदुलकर का ऐतिहासिक रिकॉर्ड

भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शेख रसीद की पारी के दम पर 243 रन बनाए। रसीद ने इस मैच में 108 गेंदों का सामना करते हुए एक छक्का और 3 चौकों की मदद से नाबाद 90 रन की पारी खेली। टीम के कप्तान यश धुल ने 29 गेंदों पर 26 रन का योगदान दिया। इसके अलावा ए रघुवंशी ने 16 रन, हरनूर सिंह ने 15 रन, व राज बाजवा ने 23 रन बनाए। इनके अलावा राजवर्धन ने 16 रन जबकि विक्की ओसवाल ने नाबाद 28 रन 18 गेंदों पर 3 छक्कों की मदद से बनाया। पहली पारी में बांग्लादेश की तरफ से सबसे सफल गेंदबाज कप्तान रकिबुल हसन रहे जिन्होंने 3 विकेट हासिल किए।

इसे भी पढ़े -  SRH vs RR: वैभव सूर्यवंशी के आउट होने पर वायरल हुआ Kavya Maran का रिएक्शन, एक स्पेशल गिफ्ट भी मिला

बांग्लादेश को जीत के लिए 244 बनाने थे, लेकिन भारतीय गेंदबाजों के सामने ये टीम 140 रन के स्कोर पर धराशाई हो गई। बांग्लादेश की तरफ से अरिफुल इस्लाम ने सबसे ज्यादा 42 रन की पारी खेली तो वहीं महफिजुल इस्लाम ने 26 रन जबकि कप्तान रकिबुल हसन ने 16 रन बनाए। भारत की तरफ से राजवर्धन, रवि कुमार, रवि बाजवा व विक्की ओसवाल ने दो-दो, जबकि निशांत सिंधू और कौशल तांबे को एक-एक सफलता मिली।

इसे भी पढ़े -  SRH vs RR: वैभव सूर्यवंशी के आउट होने पर वायरल हुआ Kavya Maran का रिएक्शन, एक स्पेशल गिफ्ट भी मिला

error: Content is protected !!