छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट…

नई दिल्ली. देश के कई राज्यों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला हैं। छत्तीसगढ़ समेत ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल में 11 से 13 जनवरी के बीच भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने इन राज्यों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ के कारण इन राज्यों में भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही 11 जनवरी को छत्तीसगढ़, ओडिशा और झारखंड में ओलावृष्टि की भी संभावना बनी हुई है।

 



यूपी और हरियाणा के इन इलाकों में बारिश की संभावना
Heavy rain in Chhattisgarh and Odisha हरियाणा के कैथल, नरवाना, राजौंद, जींद, रोहतक, भिवानी, दादरी, कोसली, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नारनौल, बावल में मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है। वहीं, यूपी के गंगोह, शामली, बागपथ, कांधला, बड़ौत, मुजफ्फरनगर में छिटपुट बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी। मौसम विभाग के मुताबिक, बारिश के कारण दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में अगले 3-4 दिनों में शीतलहर के आसार हैं। आईएमडी के मुताबिक, आगामी तीन दिनों में उत्तर भारत में ठिठुरन बढ़ सकती है।

इसे भी पढ़े -  Korba News : ACB समूह की कोल वाशरियों एवं ताप विद्युत परियोजनाओं की 1999 से वर्तमान तक सीबीआई, एसआईटी जांच की मांग, दीपका में धरना देकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं केंद्र-राज्य सरकार को ज्ञापन

IMD के अधिकारियों के अनुसार, लगातार एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 10 जनवरी तक पहाड़ी और मैदानी इलाकों में मौसम की यही स्थिति बनी रहेगी। अगले 24 घंटों के दौरान, हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। शिमला में भी बर्फबारी के कारण ठंड ने कहर बरपाया है। इलाके में रुक-रुक कर बारिश और बर्फबारी हो रही है। सर्द मौसम और हवाओं के बीच मौसम विभाग ने प्रदेश में बर्फ़बारी और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

इसे भी पढ़े -  Pratibha Samman : ग्रामीण अंचल में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं : पवन कोसमा, किसान स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, 10 स्कूली बच्चे हुए सम्मानित

Related posts:

error: Content is protected !!