कौन हैं दुनिया के टॉप-5 गेम ?, जिनसे इन देशों को हर माह हो रही 54,848 करोड़ रुपये की कमाई…

बीजिंग. एक वक्त था, जब ऑनलाइन गेमिंग को बेकार माना जाता था, लेकिन बदलते वक्त के साथ ऑनलाइन गेमिंग कारोबार का बड़ा जरिया बन गया है। दिसंबर 2021 में ग्लोबल मोबाइल गेमिंग मार्केट करीब 7.4 बिलियन डॉलर (करीब 54,848 करोड़ रुपये) का रहा है, जिसमें पिछले साल के मुकाबले 2 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। यह कारोबार गूगल प्ले स्टोर और ऐप स्टोर से किया गया है।

 



PUBG Mobile सबसे ज्यादा खेला जाने वाला मोबाइल गेम

दिसंबर 2021 के दौरान यूएस दुनिया का सबसे बड़ा मोबाइल गेमिंग मार्केट बनकर उभरा है। इस दौरान यूएस ने करीब 2.2 बिलियन डॉलर (16,304 करोड़ रुपये) का कारोबार किया है। यूएस मोबाइल गेमिंग ग्लोबली 29.6 फीसदी मार्केट शेयर पर हिस्सा रखता है। इसके बाद 20.3 फीसदी के साथ जापाना का स्थान आता है। जापान का कुल रेवेन्यू 20.3 फीसदी रहा। मोबाइल गेमिंग में 15.7 फीसदी के साथ चीन तीसरे नंबर पर है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

कौन हैं टॉप मोबाइल गेम –
पबजी मोबाइल दिसंबर 2021 में दुनिया में सबसे ज्यादा खेला जाना वाला मोबाइल गेमिंग ऐप है। यह गेमिंग ऐप Tecent की तरफ से बनाया गया है। पजबी मोबाइल गेमिंग पर दुनियाभर में दिसंबर 2021 में कुल 244 मिलियन डॉलर खर्च किए गए। जो कि दिसंबर 2020 के मुकाबले 36.7 फीसदी ज्यादा है। रिपोर्ट के मुताबिक पजबी मोबाइल का करीब 68.3 फीसदी रेवेन्यू चीन से आता है। जहां पबजी मोबाइल को गेम फॉर पीस (Game For Peace) के नाम से जाना जाता है। इसके बाद 6.8 फीसदी यूएस और 5.5 फीसदी के साथ टर्की में पजबी मोबाइल को सबसे ज्यादा खेला जाता है। इसका खुलासा Sensor Tower की रिपोर्ट से हुआ है।

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

miHoYO का Genshin Impact मोबाइल गेम दुनिया का दूसरा सबसे ज्यादा खेला जाने वाला मोबाइल गेमिंग है। जिसने दिसंबर 2021 में करीब 134.3 मिलियन डॉलर की कमाई की है। Geneshin Impact का 28 फीसदी रेवेन्यू अकेले चीन से आता है। इसके बाद 23.4 फीसदी के साथ यूएस का नंबर आता है। Roblox Roblox कारपोरेशन का Roblox दुनिया में तीसरा सबसे ज्यादा खेला जाने वाला मोबाइल गेम है। Moon Active का Coin Master चौथा और Honor of Kings पांचवा दुनिया का पांचवां सबसे ज्यादा खेला जाने वाला मोबाइल गेम है।

टॉप-5 मोबाइल गेम –

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

पबजी मोबाइल

Genshin Impact

Roblox

Coin Master

Honor of kings

error: Content is protected !!