तारक मेहता का उल्टा चश्मा की सोनू के बालों का हाल देख घबरा जाएंगे आप, तस्वीर देख टप्पू भी हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली. कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में सोनू भिडे का किरदार निभाकर आज घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस नि​धि भानुशाली काफी बड़ी हो गई हैं। निधि न सिर्फ बड़ी बल्कि बेहद ग्लैमरस हो गई हैं। निधि को आज भी लोग पुरानी सोनू के नाम से जानते हैं। निधि यानी सोनू को दर्शकों ने छोटे से बड़े होते देखा है। आज निधि बेहद बोल्ड हो चुकी हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। अक्सर ही निधि अपनी हॉट तस्वीरों से लेकर बिकिनी फोटोज तक सोशल प्लेटफॉर्म पर शेयर करती रहती हैं। इसी बीच निधि की लेटेस्ट तस्वीरें हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच रही हैं। इन तस्वीरों में उनके बालों की हालत देख हर काई हैरान रह जाएगा।

 



इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

सोनू भिडे यानी निधि भानुशाली को एक्टिंग के साथ एडवेंचरेस लाइफ का भी बेहद शौक है। अबतक वह आधी ​दुनिया तो घूम ही चुकी हैं, वहीं अपने एडवेंचरेस ट्रिप की तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करती रहती हैं। वहीं अब निधि ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी दो तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें से एक में उनका सिर्फ चेहरा नजर आ रहा है। इस दौरान वह ब्लैक मास्क लगाकर साइड की तरह देखती नजर आ रही हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में सिर्फ निधि का बैक दिख रहा है। लेकिन हर किसी का ध्यान उनके बालों पर जा रहा है। निधि के बालों में काफी सारी मोटी—टी लटे नजर आ रही हैं जो किस ​काफी उलझी हुई हैं। उनकी चोटियों में बीट्स लगे हैं। निधि के बालों को देखकर आपको एक बार को साधु महात्मा के बालों की याद जरूर आएगी।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

आपको बता दें कि हाल ही में निधि भानुशाली ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक बेहद ही खूबसूरत तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि वह अंधेरे में नजर आ रही हैं, वहीं दीवार के किसी एक छोटे से झरोके से उनके आधे चेहरे पर पड़ रही है। धूप की ये किरणें ​निधि की इस तस्वीर को और भी खूबसूरत बना रहा है। निधि ने इस फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में ‘इवनिंग’ लिखा है। इस तस्वीर को फैंस ने काफी पसंद किया है, वहीं इस पर कमेंट कर फैंस जमकर निधि की।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

Related posts:

error: Content is protected !!